पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक-कर्मचारियों ने कसी कमर
देवभूमि टुडे
चंपावत। OPS (पुरानी पेंशन स्कीम) बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुरानी पेंशन राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) की जिला इकाई की आज 8 सितंबर को चंपावत CEO सभागार में हुई बैठक में 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित पेंशन महारैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करने का निर्णय लिया गया।


एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता और जिला सचिव प्रकाश सिंह तड़ागी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें चंपावत जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कार्मिक हिस्सा लेंगे। जिला कार्यकारिणी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक में कर्मचारियों और शिक्षकों से अपने-अपने विभागों से अधिक से अधिक कार्मिकों को पेंशन महारैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव में शामिल कराने का आह्वान किया गया।
बैठक में मौजूद थे ये कार्मिक:
नागेंद्र जोशी, उत्तम फर्तियाल, कैलाश फर्त्याल, विनोद कुमार, जीवन ओली, संजय कुमार, किशोर पंगरिया, अमित कुमार, उमेश जोशी, कविंद्र तड़ागी, हरी विनोद पंत, भूपेश जोशी, दीपक चौड़ाकोटी, सुरेश भट्ट, शिवांश वर्मा, रामप्रसाद कालाकोटी, कुंदन सिंह महर, प्रदीप ढेक, कीर्ति भट्ट, शिवम वर्मा, मिंटू राणा आदि।
© 2026. All Rights Reserved.