Friday Feb 13, 2026

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 मांगों को लेकर चंपावत के ADM के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

21 फरवरी को तीसरे चरण में देहरादून में प्रदेश स्तरीय धरना करने की चेतावनी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में ADM केएन गोस्वामी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में 18 सूत्रीय मांगों पर विचार करने का आग्रह किया गया है। ऐसा नहीं होने पर 21 फरवरी को तीसरे चरण में देहरादून में प्रदेश स्तरीय धरना करने की चेतावनी दी गई है।

ADM को ज्ञापन देते अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी एवं अन्य कर्मचारी नेता।

 

ज्ञापन देने वालों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपदीय सचिव अशोक फर्त्याल, VDO संघ के जिलाध्यक्ष तपन गड़कोटी, पंकज मेहरा, प्रवीण भट्ट, नारायण कार्की, दीपक टम्टा, गणेश गड़िया, VPDO संघ के जिलाध्यक्ष शिवांशु वर्मा, अशोक बिष्ट, ललित मोहन पांडेय, अनिरुद्ध पुनेठा, योगेश पांडेय, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन ओली, मीडिया प्रभारी लोकेश जोशी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।

कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगें:

ACP की पूर्ववत व्यवस्था 10,16, 26 वर्ष करने, पुरानी पेंशन बहाली, SGHS में आ रही विसंगतियों को दूर करने, वाहन भत्ता देने, राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र की तरह मकान किराया भत्ता अनुमन्य करना आदि।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.