Sunday Jul 5, 2026

पहली बार बिजली का बल्व जलने से झूमे ग्रामीण

थपलियालखेड़ा में 36 लोगों ने कनेक्शन लिए

देवभूमि टुडे

चंपावत/थपलियालखेड़ा। तीन तरफ नेपाल की सीमा से लगे चंपावत जिले के थपलियालखेड़ा गांव की रात अब रोशन हो गई है। बिजली का उनका सपना आखिरकार पूरा हो गया। UPCL के EE विजय सकारिया ने बताया कि थपलियालखेड़ा गांव में 36 लोगों को 4 जुलाई को बिजली के कनेक्शन दिए गए। उपखंड अभियंता महेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में गई UPCL कर्मियों की टीम ने कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी की।

थपलियालखेड़ा गांव कर विद्युतीकरण।

पहली बार बिजली के बल्व जलते ही लोग खुशी से झूम उठे। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर मुंह मीठा किया। अब तक बिजली की सुविधा न होने से इन गांवों के लोग सौर उर्जा के सहारे थे।थपलियालखेड़ा गांव के लोग बिजली से संबंधित हर काम के लिए पड़ोसी देश नेपाल के गांवों पर आश्रित थे। यहां तक कि चक्की में गेहूं पिसवाने के लिए भी उन्हें नेपाल के ब्रह्मदेव जाना पड़ता था। बिजली की सुविधा मिलने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली पहुंचने से लोगों में खुशी है और पहली बार घर जगमग होने पर त्योहार मनाएंगे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.