Wednesday Sep 16, 2026

SSB की पंचम वाहिनी ने सीमांत रौसाल में 20 युवाओं को दिया 15 दिनी प्रशिक्षण

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पांच स्कूलों को वितरित की गई खेल सामग्री

देवभूमि टुडे

चंपावत। 15 दिवसीय इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। SSB की ओर से सीमांत रौसाल में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत दिया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को विद्युत उपकरणों के रख-रखाव, घरेलू विद्युत कार्यों तथा विद्युत से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 20 युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद SSB पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र  विक्रम ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कहा कि यह प्रशिक्षण नौजवानों के  स्वरोजगार में मददगार साबित होगा।

प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करते कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

 

SSB की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GIC रौसाल के छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बाद में सीमा चौकी कुश्मतघाट के कार्यक्षेत्र में आने वाले 5 स्कूलों को विभिन्न खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप गौड़, अमित कुमार सैनी, बृजनंदन सिंह, कृष्ण कुमार, अमित जोशी आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.