Sunday Jul 26, 2026

चंपावत-खेतीखान सड़क पर 10 मीटर गहरी खाई में लुढ़की स्कूटी

चंपावत के मादली के सनी पांडेय की जिला अस्पताल में मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत। स्कूटी हादसे के तुरंत बाद इलाज न कराना एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। युवक को दिक्कत होने पर दो घंटे बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रात 10 बजे बाद युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोग भी गमगीन हैं।

सनी पांडेय। (फाइल फोटो)

 

 

जानकारी के मुताबिक सनी पांडेय (25) उर्फ मोहित पांडेय पुत्र हरीश‌ पांडेय निवासी मल्ली मादली चंपावत 24 जुलाई अपरान्ह स्कूटी से ललुवापानी की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में स्कूटी 10 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। पेशे से इलेक्टीशियन सनी पांडेय किसी तरह घर पहुंचे। उन्हें कोई बाहरी चोट नहीं थी और दिक्कत भी महसूस नहीं हो रही थी, इसलिए अस्पताल नहीं गए। बाद में परेशानी महसूस होने पर परिजन सनी को जिला अस्पताल ले गए। जहां रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सिर में अंदरूनी चोट होने से मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सनी पांडेय का अंतिम संस्कार आज डिप्टेश्वर घाट में किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.