Wednesday Nov 4, 2026

चंपावत में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के चुनाव संपन्न

सभी पदों पर निर्विरोध रूप से हुआ चुनाव

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की चंपावत जिला इकाई के चुनाव संपन्न हुए। विष्णु गिरी गोस्वामी फिर से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। वे लगातार तीसरी बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुने गए।

चंपावत जिला अस्पताल के सभागार में 19 जुलाई को अधिवेशन के दूसरे सत्र में हुए चुनाव में तमाम अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रोशन लाल को जिला मंत्री, योगेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज पुनेठा को उपाध्यक्ष, अनिल गड़कोटी को संगठन मंत्री, शेखर सिंह को सह-मंत्री, गिरीश खर्कवाल को कोषाध्यक्ष और तान सिंह को संप्रेक्षक के पद पर पुना गया। अध्यक्ष गोस्वामी एवं अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान के साथ ही फार्मासिस्टों के हितों के लिए मुखरता से आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.