Sunday Aug 9, 2026

पांडित नेत्रबल्लभ तिवारी खर्राटाक के सरपंच चुने गए, कोटकेंद्री की कमान पंडित मोहन पांडेय को और कौलीकुलाड़ी वन पंचायत के पंडित हरीश पांडेय सर्वसम्मति से सरपंच बने

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। चंपावत जिले के विख्यात पूर्णागिरी धाम के पुजारियों के वन पंचायत क्षेत्र के चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। खर्राटाक, कोटकेंद्री एवं कौलीकुलाड़ी वन पंचायत के चुनाव आज 8 अगस्त को पटवारी अनिल टम्टा की देखरेख में हुए। पूर्णागिरी धाम के पुजारी पांडित नेत्रबल्लभ तिवारी खर्राटाक के सरपंच चुने गए। उनके अलावा कोटकेंद्री के पंडित मोहन पांडेय और कौलीकुलाड़ी के हरीश पांडेय को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। 

वन पंचायत सरपंच चुनाव।

तीनों नवनिर्वाचित सरपंचों ने वन पंचायतों के हितों के लिए राजस्व एवं वन विभाग के साथ समन्वय के साथ काम करने की बात कही। साथ ही पंचायती जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। पंचायतघर में हुए वन पंचायत सरपंच चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, मंदिर समिति के सचिव पंडित सुरेश तिवारी, गिरीश तिवारी, मोहन पांडेय, मनोज पांडेय, गिरीश पांडेय, वासुदेव पांडेय, शेखर पांडेय, कमलापति पांडेय, रमेश पांडेय आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.