टनकपुर एवं अमोड़ी राजकीय डिग्री कॉलेजों में चुनाव अधिसूचना जारी, नामांकन पत त्रों की बिक्री आज से
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर एवं अमोड़ी राजकीय डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इन दोनों कॉलेजों में आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी, जबकि नामांकन पत्र कल 25 सितंबर को जमा कराए जाएंगे।


वहीं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में आज 24 सितंबर को चुनाव से संबंधित बैठक आहूत की गई है। निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि चुनाव संबंधी जरूरी तैयारियों के लिए बैठक कैंपस के सेमिनार हॉल में पूर्वान्ह 11:30 बजे से होगी। बैठक में निवर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों के अलावा मौजूदा छात्र नेताओं एवं पुलिस को बुलाया गया है।
छात्र दिखाने लगे शक्ति प्रदर्शन:
चंपावत। छात्रसंघ के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। अलबत्ता अभी विधिवत चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन छात्र नेता शक्ति प्रदर्शन दिखाने लगे हैं। अध्यक्ष पद के दावेदार भानु प्रताप तड़ागी ने जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.