प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की चंपावत जिले की नई कार्यकारिणी के चुनाव
डॉ. धनंजय पाठक अध्यक्ष और डॉ. ज्ञान प्रकाश सचिव बने
सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारिणी
'चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान, सेवा शर्तों एवं जन हित से जुड़े मुद्दों पर होंगे ईमानदार प्रयास'
देवभूमि टुडे
चंपावत। PMS (प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ) स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय रूप से योगदान देगा। जिला चिकित्सालय के सभागार में आज 31 जनवरी को संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. धनंजय पाठक और अन्य पदाधिकारियों ने ये संकल्प दोहराया। संगठन ने कहा कि वे चिकित्सकीय जिम्मेदारियों को निभाने के साथ पूरी संजीदगी से चिकित्सकों के हितों व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज मुखर करेंगे। चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान, सेवा शर्तों एवं जन हित से जुड़े मुद्दों पर सशक्त प्रयास करने की भी बात कही गई। सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चंपावत जिले के इकलौते अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक को अध्यक्ष चुना गया है।

डॉ. ज्ञान प्रकाश को सचिव, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष (मुख्यालय), डॉ. सोनाली मंडल उपाध्यक्ष महिला, डॉ. मुकेश कुमार उपाध्यक्ष (क्षेत्र) व डॉ. मेधा करड़वाल महिला उपाध्यक्ष (क्षेत्र) महिला, डॉ. बबीता वर्मा उपाध्यक्ष (डेंटल), डॉ. गौरांग जोशी कोषाध्यक्ष, डॉ. ललित मोहन रखोलिया केंद्रीय प्रतिनिधि, डॉ. रविंद्र बोहरा मीडिया प्रभारी, डॉ. शौर्य सिंह संयोजक निर्वाचित हुए। डॉ. मनोज कुंवर, डॉ. जितेंद्र जोशी, डॉ. रवि कुमार, डॉ. ऋतु राठी, डॉ. राकेश जोशी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
CMO डॉ. देवेश चौहान और CMS डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी की मौजूदगी में हुई चुनाव प्रक्रिया में डॉ. नरेंद सिंह, डॉ. अजय कुमार सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ संगठन को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

© 2026. All Rights Reserved.