Sunday Jun 7, 2026

भाजपा ने रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

अन्य प्रत्याशियों ने भी किया जोरदार प्रचार

पाटी नगर पंचायत का चुनाव 9 जून को

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत का चुनाव प्रचार आज 7 जून की शाम को थम गया। आखिरी दिन आज रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के भाजपा प्रत्याशी नवीन राम ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशी की रैली में चुनाव प्रभारी दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना व हेमा जोशी, सूरज प्रहरी, मोहित पाठक, जगदीश जोशी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों और उपलब्धियों के चलते आसान जीत का दावा किया।

भाजपा का चुनाव प्रचार।

इससे पूर्व कल 6 जून को निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की रैली निकली। नामी गायक पवनदीप राजन ने भी रैली में शामिल हो नारायण लाल को विजयी बनाने की अपील की। वहीं एकमात्र महिला प्रत्याशी पार्वती देवी के समर्थकों ने विकास के लिए लोगों से वोट देने की अपील की।

निर्दलीय नारायण लाल का प्रचार।
भाजपा प्रत्याशी नवीन राम, निर्दलीय नारायण लाल एवं पार्वती देवी। ( क्रमश: ऊपर से नीचे)

किस वार्ड में कितने वोटर:

रानीचौड़ वार्ड: महिला आरक्षित, 465 (महिला 222 व पुरुष 243)

पूनाकोट: अनुसूचित जाति महिला 619 (महिला 297 व पुरुष 322)

जौलाड़ी: अनारक्षित। 603 (महिला 271 व पुरुष 332)

न्यू कॉलोनी: अनारक्षित। 297 (महिला 141 व पुरुष 156)




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.