Thursday Aug 27, 2026

टनकपुर नायकगोठ निवासी 82 साल की जानकी देवी की शारदा नदी में डूबने से मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में स्नान के लिए एक बुजुर्ग महिला की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। महिला के शव को नदी से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया। पोस्टर्माटम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

 

जानकारी के मुताबिक टनकपुर के नायकगोठ गांव की जानकी देवी (82) पत्नी स्वर्गीय वजीर सिंह आज 22 जून की सुबह स्नान के लिए शारदा नदी गई थी। बताते हैं कि नहाने के दौरान बुजुर्ग महिला नदी में डूब गई। आसपास के लोगों ने महिला के शव को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उप जिला अस्पताल के डॉ. आफताब आलम ने नदी में एकाएक अटैक आने से महिला की मौत होने का अंदेशा जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक महिला अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.