Wednesday Apr 29, 2026

पाटी ब्लॉक के सिल्यूड़ी गूंठ गांव की घटना

वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। पाटी ब्लॉक के अंतर्गत सिल्यूड़ी गूंठ गांव में जंगली सूअर के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग को तुरंत पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिल्यूड़ी गूंठ गांव के डिकर देव जोशी (78) पुत्र मनोहर जोशी पास के खेत में बकरियों को चराने गए थे। तभी जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सूअर ने उनके पांव पर गंभीर चोट पहुंचाई। 

 

घायल बुजुर्ग किसी तरह घर पहुंचा। परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्राम प्रधान तनुजा जोशी, हरि जोशी, तारा जोशी, भवदेव जोशी, कमलापति जोशी सहित अन्य परिजनों ने इस घटना की सूचना देवीधुरा वन रेंज कार्यालय को दी है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से ऐसे हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.