Saturday Aug 22, 2026

पड़ोसी जिला पिथौरागढ़ के छेड़ा क्षेत्र की घटना

जंगली मशरूम की पहचान आसान नहीं

देवभूमि टुडे

चंपावत/पिथौरागढ़। पड़ोसी जिला पिथौरागढ़ में जंगली मशरूम खाने के बाद एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जंगली मशरूम।

पिथौरागढ़ जिले थे छेड़ा क्षेत्र निवासी धरम सिंह (69) खेतों में उगा जंगली मशरूम तोड़कर घर लाए थे। घर में उसकी सब्जी बनाई गई, जिसे उन्होंने खाया। आज बृहस्पतिवार को तड़के अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पिथौरागढ़ में जंगली मशरूम खाने की घटनाएं पहले भी लोगों की जान ले चुकी हैं।

मशरूम।

जंगली मशरूम की पहचान नहीं आसान:

बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों में कई तरह के मशरूम उग आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इन्हें खाद्य मशरूम समझकर सब्जी बनाकर खा लेते हैं। लेकिन जंगली बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों में कई तरह के मशरूम उग आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इन्हें खाद्य मशरूम समझकर सब्जी बनाकर खा लेते हैं। लेकिन जंगली मशरूम की कई प्रजातियां जहरीली होती हैं और उनकी पहचान करना आसान नहीं होता। चिकित्सकों के मुताबिक कई जंगली मशरूम विषैले और जानलेवा हो सकते हैं। इसलिए लोगों को बिना विशेषज्ञ पहचान के किसी भी जंगली मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.