Friday Apr 10, 2026

चंपावत जिले में उल्लास से मना ईद-उल-फितर का पर्व

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रमजान के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद आज 21 मार्च को ईद- उल-फितर का पर्व उल्लास से मनाया गया। चंपावत जिले में टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट, चंपावत सहित तमाम हिस्सों में मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। 

ईद की नमाज अदा करते लोग।

ईद-उल-फितर कौम की तरक्की, अमन और सभी की खुशहाली की दुआ मांगी गई। टनकपुर में पुरानी जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद एजाज, नई मस्जिद टनकपुर में नायाब इमाम अब्दुल करीम और मनिहारगोठ की जामा मस्जिद में इमाम मजीदुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.