चंपावत जिले में टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट सहित विभिन्न हिस्सों में मनाई गई बकरीद
मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मागी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व आज 28 मई को चंपावत जिले
में परंपरागत उल्लास से मनाया गया। टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट, चंपावत सहित चंपावत जिले के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की।






टनकपुर नगर की मुख्य जामा मस्जिद में मुफ्ती नोमान कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। पुरानी जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद एजाज और मनिहरागोठ की जामा मस्जिद में मुफ्ती मजीद उररहमान ने नमाज अदा कराई। मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मागी गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। उलेमाओ ने कुर्बानी के महत्व, इंसानियत, भाई-चारे और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे। इस्लामिक कैलेंडर यानी हिजरी के आखिरी महीने जिल हिज्ज की 10 तारीख को मनाया जाने वाला यह पर्व अल्लाह के प्रति अटूट ऐतबार और गहरे समर्पण व त्याग का प्रतीक है।
© 2026. All Rights Reserved.