Saturday Sep 19, 2026

चंपावत में पेयजल योजना परियोजना का काम कर रही एजेंसी रोड को ठीक करने में जुटी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत में पेयजल योजना के निर्माण के दौरान खोदी गई टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। अलबत्ता इस काम में मौसम की वजह से छुटपुट दुश्वारी हो रही है। पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करने की कोशिश की जा रही है।

यूयूएसडीए (उत्तराखंड शहरी सेक्टर विकास एजेंसी) चंपावत में वर्ष 2025 से पेयजल योजना परियोजना का काम कर रही है। पेयजल योजना के लिए शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। नागरिकों का कहना है कि सड़क की खुदाई से कई जगह रोड उबडख़ाबड़ होने और फिसलनभरी हुई। जिससे लोगों को आवाजाही में दुश्वारी हो रही है। वहीं यूयूएसडीए खुदाई के बाद रोड को आवाजाही लायक बनाने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहा है। अलबत्ता इसमें मौसम कई बार अड़चन भी बन रही है।

चंपावत के विभिन्न हिस्सों में चल रहा काम। स्रोत यूयूएसडीए

क्या कहते हैं अधिकारी:

पेयजल योजना निर्माण में पाइप बिछाने के लिए सड़क के किनारे गड्ढे खोदे जा रहे हैं। रोड में आवाजाही बाधित न हो, इसलिए ये काम रात के वक्त किया जा रहा है। साथ ही आवाजाही पर असर न पड़े, इसके लिए खोदे गए स्थान को रात में ही भरा जा रहा है। वैसे बारिश की वजह से डोजर के काम में कुछ दिक्कत आ रही है। वहीं चंपावत क्षेत्र में एनएच के 6 किलोमीटर हिस्से को ठीक करने का काम राष्ट्रीय राजमार्ग खंड का है। इसके लिए एनएच डिवीजन को 6.20 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

अंकित आर्य,

परियोजना प्रबंधक,

चंपावत।

परियोजना प्रबंधक अंकित आर्य।

सड़क पर रपटी महिला, जख्मी:

चंपावत। वन विभाग के पास एनएच पर आज सुबह एक महिला रपट गई। महिला के हाथ-पांव में चोट आई है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि इस स्थान पर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। गड्ढे को भर दिया गया था, लेकिन उस जगह रास्ते में कीचड़ और उबडख़ाबड़ था। नागरिकों ने सड़क को आवाजाही के लिए सुचारू करने का आग्रह किया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.