Tuesday Nov 17, 2026

भाजपा ने विरोध में चंपावत और टनकपुर में किया विरोध प्रदर्शन

जौलजीबी मेले के उद्घाटन मौके पर 14 नवंबर को तोड़फोड़, मारपीट, गालीगलौज का है आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। कांग्रेस के धारचूला के विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों द्वारा जौलजीबी मेले के उद्घाटन मौके पर 14 नवंबर को की गई कथित तोड़फोड़, मारपीट, गालीगलौज, अभद्रता और गुंडागर्दी पर भाजपा भड़क गई है। विरोध में आज 16 नवंबर को पार्टी ने चंपावत और टनकपुर में धारचूला के विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय सहित अन्य नेताओं ने कहा कि जौलजीबी मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और भारत-नेपाल की साझा परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन के मंच पर हंगामा, बवाल और अराजकता बेहद शर्मनाक है। वक्ताओं ने कहा कि चंपावत के विधायक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए की गई टिप्पणी आपत्तिजनक और बेहद निंदनीय है। उन पर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए। जौलजीबी मेले में हरीश धामी ने मंच से खुलेआम अराजकता और गुंडागर्दी कर मेले की संस्कृति को भी तार-तार कर दिया।

चंपावत व टनकपुर में पुतला दहन।

मौजूद थे ये कार्यकर्ता:

चंपावत में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चंपावत की नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद रोहित बिष्ट, नंदू तड़ागी, जगदीश, पनेरू, मोहन सिंद अधिकारी, लक्षमण सिंह, लोहाघाट नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि।

टनकपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, दर्जा मंत्री हेमा जोशी, किरण देवी, हरीश भट्ट, बबीता गोस्वामी, हंसा जोशी, नारायण सिंह महर, कोमल गिरी, हरीश जोशी आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.