Thursday May 14, 2026

लोहाघाट में विरोध कर रहे युवक कांग्रेस और NSUI ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

3 मई को हुई परीक्षा 12 मई को रद्द हुई

देशभर में 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए प्रभावित

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। 3 मई को हुई NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) UG परीक्षा पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई है। NEET परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी NTA (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) ने कल 12 मई को परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। पेपर लीक होने के विरोध में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में युवाओं व NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) कार्यकर्ताओं ने आज 13 मई को लोहाघाट के वीर कालू सिंह माहरा चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूका। 

विरोध जताते NSUI व युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते आज देश के 22 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। पूर्व में हुए पेपर लीक मामलों से भी कोई सबक नहीं लिया गया और अब इस वर्ष भी ये पेपर लीक हो गया। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में तो नाकाम साबित हो रही है, लेकिन प्रवेश परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक से छात्रों का मनोबल टूट रहा है। कहा कि पेपर लीक कराने में शामिल सभी  आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं NSUI के छात्र नेता आयुष गोस्वामी ने कहा कि ABVP अपने को सबसे बड़ा छात्र संगठन बताती है, लेकिन जब इस प्रकार के प्रकरण सामने आते हैं तो वह चुप्पी साध लेती है। पुतला दहन में युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष किशोर माहरा, पवन महरा, अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, राहुल कुमार, शिखा विश्वकर्मा, मयंक ढेक, राहुल सामंत, लविन गोस्वामी, कार्तिक सामंत, भुवन बोहरा, अंकित बिष्ट, सौरभ बिष्ट आदि युवा मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.