Saturday Oct 31, 2026

कांग्रेस का लोहाघाट में प्रदर्शन

SIR में धांधली, मतदाता सूची में गड़बडिय़ों सहित कई आरोप लगाए

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए आज 30 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में लोहाघाट के मोटर स्टेशन रोड पर विरोध प्रदर्शन किया।

लोहाघाट में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली कतई निष्पक्ष नहीं, बल्कि सत्तारुढ़ दल की पक्षधरता दिखा रहा है। SIR (विशेष सघन पुनरीक्षण) मे गड़बड़ियों के साथ बड़ी तादात में वैध मतदाताओं के नाम कटे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मौजूद मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली से निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। साथ ही निष्पक्ष चुनाव पर भी अंगुली प्रभावित हो रही है। पार्टी ने दावा किया कि वोट चोरी से बनी भाजपा की यह सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर होगी।

पुतला दहन में शामिल थे ये कार्यकर्ता:

दीपक चौथिया, मनीष महर, महेश गहतोड़ी, आशीष बिष्ट, लोकेश पांडेय, गोपाल, पवन ढेक, सरदार देव, अशोक सिंह, जीवन सिंह, सचिन सिंह महरा, जावेदद यार खान, केदार सिंह महरा, सुमन मेहरा, विमला मेहरा, प्रदीप सिंह फर्त्याल, पुष्पा बोहरा, हसमत हुसैन, विक्रम काजी, मनीष भट्ट, कमल, किशन बोहरा आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.