Friday Feb 20, 2026

पीएम श्री GIC तामली के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण

हिंगलादेवी के छात्रों ने दर्शन भी किए

​देवभूमि टुडे

​चंपावत। शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री GIC तामली के छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को जिले की सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक गतिविधियों से रूबरू कराना था।

​​भ्रमण दल को जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, ग्राम प्रधान कुसुम जोशी, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज जोशी एवं GIC के प्रधानाचार्य कमल जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी प्रतिभागी बच्चों को बैग, नोटपैड और पेन वितरित किए गए, ताकि वे अपने अनुभवों को लिपिबद्ध कर सकें। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य ने सभी के टीम वर्क की सराहना की। स्थानीय अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल को दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

शैक्षिक भ्रमण।

​भ्रमण के मुख्य पड़ाव:

​आध्यात्मिक दर्शन: चंपावत के हिंगला देवी मंदिर के दर्शन किए और क्षेत्र की धार्मिक मान्यताओं व इतिहास की जानकारी प्राप्त की।

​प्रायोगिक शिक्षा:छात्र-छात्राओं ने चाय बागान का भ्रमण कर चाय के पौधों के रोपण, रखरखाव और प्रसंस्करण की बारीकियों को समझा। बागान में चाय के पौधों के रोपण, रखरखाव और प्रसंस्करण की बारीकियों को समझा।

प्रधानाचार्य कमल जोशी ने शैक्षिक भ्रमण के दूरगामी लाभों की जानकारी दी। कहा कि ​"किताबी ज्ञान तभी पूर्ण होता है, जब बच्चा उसे अपनी आंखों से सामने घटित होते देखता है। इस भ्रमण से बच्चों में निरीक्षण क्षमता (Observation skills) और जिज्ञासा का विकास होगा। चाय बागान के भ्रमण से उन्हें स्थानीय स्वरोजगार और कृषि तकनीक की समझ मिली है, जो भविष्य में उनके करियर चयन में भी सहायक सिद्ध हो सकती है। हमारा लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।"

 

​ 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.