प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने देहरादून में पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी
2021-22 के मुकाबले 2024.25 में प्रति व्यक्ति आय, MSME, स्टार्टअप सहित अधिकांश क्षेत्र में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई
2026-27 में GSDP 8.2% रहने का अनुमान
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि 4 साल में राज्य की GSDP (राज्य का सकल घरेलू उत्पाद) में डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल आया है। वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की GSDP 8.2 % रहने का अनुमान है। प्रमुख सचिव ने बताया कि SDG (सतत विकास वृद्धि) इंडेक्स में वर्ष 2021-22 में उत्तराखंड चौथे नंबर पर था, वर्ष 2023-24 में प्रथम स्थान पर रहा। आज 5 मार्च का सचिवालय के मीडिया सेंटर में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने 2025-26 के आर्थिक सर्वेक्षण की जानकारी दी। कहा कि 2024-25 में GSDP 3,81,889 करोड़ रही, जबकि 2021-22 में 2.54 लाख करोड़ रुपये थी। इसी अवधि में प्रति व्यक्ति आय 194670 से बढ़कर 2,73,921 रुपये हो गई। यह सर्वेक्षण NCAER (नेशनल कांउसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च) के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि 2024-25 में ग्रोथ रेट 7.23% रही। MDPI (गरीब रेखा) 9.7 % से कम होकर 6.92 % हो गई है। श्रम शक्ति भागीदारी 60.1 % से बढ़कर 64.4 % है। HDI (मानव विकास सूचकांक) में 0.718 से बढ़कर 0.722 हो गई है। प्रमुख सचिव ने बताया कि राज्य में MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) की संख्या 59798 से बढ़कर 79394 हो गई है। इस सेक्टर में रोजगार पाने वालों की तादात 343922 से बढ़कर 456605 हो गई है। इसी तरह बड़े उद्योगों की संख्या भी 107 से बढ़कर 128 हो गई हैं। स्टार्टअप की संख्या 702 से बढ़कर 1750 हो गई है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि राज्य में सड़कों की कुल लंबाई 50393 किमी से बढ़कर 51278 किमी हो गई है। हेलीपोर्ट 2 से बढ़कर 7 हो गए। जबकि हेलीपेड 60 से बढ़कर118 हो गए हैं। बिजली उत्पादन 5157 मिलियन यूनिट से बढ़कर 16500 मिलियन यूनिट हो गया है। जबकि बिजली खपत12518 मिलियन यूनिट से बढ़कर 17192 मिलियन यूनिट हो गई है। प्रमुख सचिव ने बताया कि सौर ऊर्जा उत्पादन भी इस अवधि में 439 मेगावाट से बढ़कर 1027 मेगावाट हो गया है।
प्राइमरी विद्यालयों में ड्रॉपआउट का अनुपात 1.64 प्रतिशत से कम होकर 1.41 प्रतिशत हो गया है। और सेकेंडरी विद्यालयों में ये अनुपात 7.65 प्रतिशत से गिरकर 4.59 प्रतिशत हो गया है। शासकीय एवं अशासकीय डिग्री कॉलेज 124 से बढ़कर 139 हो गए हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज गवर्नमेंट एवं प्राइवेट 20 से बढ़कर 52 हो गए है। शिशु मृत्यु दर 22 से घटकर 20 और मातृ मृत्यु दर 103 से कम होकर 91 पर आ गई है। जीवन की उम्र 71.7 साल से बढ़कर 73 वर्ष हो गई है।
धान, गेहूं और मछली के उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। दुग्ध उत्पादन 50.92 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 54.59 लाख लीटर हो गया है। पर्यटन के क्षेत्र में होटल की संख्या 8225 से बढ़कर 10509 हो गए है। जबकि होम स्टे 3935 से बढ़कर 6161 हो गए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.