टनकपुर में हुआ हादसा, इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक ई-रिक्शा टनकपुर मुख्य बाजार में पलट गया। इस हादसे में 6 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु नेपाल के ब्रह्मदेव में सिद्धबाबा के दर्शन कर लौटकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे।





टनकपुर में ई-रिक्शा शुक्ला गली के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक डॉ. आफताब आलम एवं डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है। घायलों में संतोष कुमार (30) पुत्र रामचंद्र, सुजाता देवी (29) पत्नी संतोष कुमार, मोनी (14) पुत्री संतोष कुमार, राधिका (15) पुत्री संतोष कुमार, निवासी तिलहर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, मुकेश कुमार (40) पुत्र मेघनाथ, प्रेमवती देवी (65) पत्नी मेघनाथ, निवासी सिंदोली शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं। चिकित्सकों ने बताया कि संतोष और सुजाता के हाथ में चोट आई है। बाकी घायलों को सामान्य चोट है। इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
© 2026. All Rights Reserved.