Thursday Nov 19, 2026

टनकपुर में चुंगी के पास हुआ हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में पीलीभीत चुंगी के पास साइकिल सवार को बचाने के फेर में ई-रिक्शा खड़े डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराया। जिससे ई- रिक्शा में सवार 2 लोग चोटिल हो गए। घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

जानकारी के अनुसार सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीलीभीत चुंगी के निकट साइकिल सवार को बचाने के फेर में ई-रिक्शा खड़े डंपर से जा टकराया। ई-रिक्शा में सवार 23 वर्षीय निवासी नीरज भट्ट पुत्र मदन मोहन और फागपुर निवासी 35 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र मोहन कुमार चोटिल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि एक घायल के सिर और आंख के समीप तथा दूसरे के हाथ में चोट आई है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.