Tuesday Jun 23, 2026

टनकपुर में स्टोन क्रशर के पास हुआ वाकया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में डंपर पलट गया। हादसे में डंपर चालक जख्मी हो गया। टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

जख्मी चालक रईस हुसैन।

जानकारी के मुताबिक आज 23 जून की पूर्वान्ह एक डंपर एक स्टोन क्रशर में खनन सामग्री उतारने गया। माल उतारते वक्त डंपर में तकनीकी खामी आने से डंपर पलट गया। डंपर चालक रईस हुसैन (37) सईद हुसैन निवासी मनिहारगोठ टनकपुर घायल हो गया। चालक को तुरंत उप जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आफताब आलम ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद चालक रईस हुसैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जख्मी व्यक्ति के सिर में भीतरी चोट के चलते सीटी स्कैन की जरूरत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.