चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में कई जगह बिजली की लाइनों में पेड़ गिरे
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रविवार की रात तेज बरसात और अंधड़ के कारण कई जगह बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से टनकपुर में 9 घंटे तक बिजली गुल रही। पूर्णागिरि क्षेत्र में भी रात में अंधेरा छाया रहा। अलबत्ता जनरेटरों की मदद से श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली।
रविवार रात 12 बजे के करीब 33 केवी लाइन में जगह-जगह पेड़ की टहनियां गिर गई, जिससें तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गए। UPCL के मुताबिक गोरखा नाला, पंचायतघर ज्ञानखेड़ा और बनबसा सब स्टेशन के समीप कई जगह पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित रही। यात्रा मार्ग में अंधेरे के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। निगम के मुताबिक रात्रि से ही क्षतिग्रस्त लाइनों को सुधारने का कार्य किया गया। उर्जा निगम कर्मियों ने मशक्कत के बाद लाइनों की मरम्मत कर सुबह 9 बजे आपूर्ति सुचारू की।
© 2026. All Rights Reserved.