लोहाघाट पुलिस ने पिथौरागढ़ निवासी ड्राइवर पर लिया एक्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। पुलिस की चेकिंग में लोहाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्रक का ड्राइवर नशे में मिला।
पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक लोहाघाट पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चलाने वाले चालक दीवान सिंह मलरोनी, निवासी मडमानले, थाना जाजरदेवल, पिथौरागढ़ के खिलाफ धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कारवाई की है। शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने 23 नवंबर को चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रक को सीज कर दिया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.