Wednesday Aug 19, 2026

ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी कर रही लोहाघाट पुलिस

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक चालक पर कार्रवाई की है। आरोपी चालक के खिलाफ MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन भी सीज किया गया है।

 

पुलिस मीडिया ग्रुप के मुताबिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन (UK 03TA 1328) चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। चालक नरेश सिंह निवासी रायकोट महर  लोहाघाट को गिरफ्तार करने के साथ MV एक्ट की धारा 185/202/207 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही कर रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनिका जोशी, अपर उप निरीक्षक लाल सिंह, संजय जोशी, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह व मोहन मर्तोलिया शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.