Tuesday Jul 21, 2026

लोहाघाट में DRINK & DRIVE के तहत कार्रवाई

ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की भी की जा रही है कार्यवाही

देवभूमि टुडे

चंपावत। शराब पीकर कार चला रहे एक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार को भी सीज किया गया है। 112 नंबर के माध्यम से मिली सूचना के बाद लोहाघाट पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

 

पुलिस के मुताबिक कार (UK03C6473) के चालक की जांच में शराब पीकर कार चलाने की पुष्टि हुई। चालक मदन लाल निवासी ग्राम पऊ सुई, लोहाघाट को गिरफ्तार कर कार सीज की गई। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनिका जोशी, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र गिरी शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.