बरेली जिले का गिरफ्तार आरोपी कुमाऊं क्षेत्र में करता था नशीली दवाओं की सप्लाई
बनबसा क्षेत्र से 2770 नशीले कैप्सूल एवं टैबलेट बरामद
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार करने वाला एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बनबसा थाने में NDPS अधिनियम की धारा 8/22/60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी कुमाऊं क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई करता था।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर को बनबसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान धनुषपुल के पूर्वी छोर पर खटीमा की ओर से आ रही सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार की तलाशी ली। इस दौरान कार में सवार चालक के कब्जे से एक बैग में रखे कुल 2770 नशीले कैप्सूल एवं टैबलेट बरामद हुई। आरोपी विक्रम सिंह (35) निवासी ग्राम महोलिया बहेड़ी, बरेली को गिरफ्तार करने के साथ कार को सीज कर लिया गया। चंपावत की औषधि निरीक्षक हर्षिता ने तकनीकी जांच के बाद बरामद दवाओं की NDPS अधिनियम के दायरे में आने की पुष्टि की।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी विक्रम सिंह ने स्वयं को डीफार्मा धारी बताते हुए कुमाऊं क्षेत्र में दवाइयों की आड़ में नशीली गोलियों की सप्लाई करने की जानकारी दी। आरोपी के अनुसार, उसने उक्त दवाइयां पीलीभीत निवासी एक वितरक मोहम्मद कामरान से खरीदी थीं। पुलिस दवाओं की खरीद-फरोख्त एवं संभावित सप्लाई नेटवर्क को खंगाल रही है।
ये सामग्री बरामद हुई:
1.1680 कैप्सूल- Dicyclomine HCl, Tramadol HCl एवं Acetaminophen युक्त कैप्सूल।
2.790 कैप्सूल-Pregabalin Capsules IP 300 mg
3.300 गोलियां-Tapentadol Tablets 100 mg (Tentadol-100)।
4.नकदी ₹4 हजार
5.मोबाइल फोन 1 ओप्पो मोबाइल फोन।
टीम में शामिल अधिकारी-कर्मी:
1.बनबसा के थानाध्यक्ष, विनय मित्तल।
2.उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट।
3.अपर उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट।
4.कांस्टेबल पंकज सजवान।
5.औषधि निरीक्षक हर्षिता।
© 2026. All Rights Reserved.