Friday Feb 20, 2026

आज 19 फरवरी को चंपावत का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस

कल से शुष्क रहेगा मौसम

देवभूमि टुडे

चंपावत। लंबे अंतराल बाद आज 19 फरवरी को चंपावत सहित जिले के कई पहाड़ी हिस्सों में हल्की बूंदबांदी हुई। मौसम के इस मिजाज से ठंड बढ़ गई। 9 अक्टूबर 2025 के बाद यह दूसरी बारिश है। इससे पूर्व 23 व 24 जनवरी को बारिश हुई थी। बदलते मौसम का असर तापमान पर भी पड़ा। चंपावत में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले आज कहीं-कहीं बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन कल 20 फरवरी से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.