निर्माणाधीन शारदा कॉरिडोर में निर्माण सामग्री उतारने के दौरान स्लिप हुआ जैक
सितारगंज का रहने वाला है डंपर चालक आसिफ खान
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के निर्माणाधीन शारदा कॉरिडोर में निर्माण सामग्री उतारने के दौरान अपने ही डंपर की चपेट में आने से एक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बुरी तरह से घायल ड्राइवर को टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज 19 अगस्त की अपरान्ह निर्माणाधीन शारदा कॉरिडोर में डंपर से निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान डंपर का जैक स्लिप हो गया। पास में ही खड़ा डंपर चालक आसिफ खान (44) पुत्र महमूद खान निवासी सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) जैक की चपेट में आ गया। चालक के सिर में चोट आ गई। उन्हें फौरन टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि आसिफ खान के सिर में गंभीर चोटे है। प्राथमिक उपचार के बाद आसिफ खान को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.