Thursday Oct 1, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली बसान के पास डंपर बेकाबू होकर गहरी खाई मेंं लुढ़का

पिथौरागढ़ जिले के भटयूड़ा गांव के दीपक कुमार की मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली (बसान) के पास एक डंपर बेकाबू होकर गहरी खाई मेंं लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। डंपर में अकेला चालक था। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल का है।

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एनएच पर लोहाघाट-घाट के पास भारतोली बसान में 30 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक डंपर (यूके 05/सीए 0522) 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआररएफ, फायर टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक दीपक कुमार (28) पुत्र मनी राम निवासी भट्यूड़ा जिला पिथौरागढ़ को खाई से निकाला। लेकिन दीपक कुमार की लोहाघाट अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर दीपक कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया गया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.