Wednesday May 6, 2026

चंपावत-मंच-तामली रोड पर भमार के पास कार दुर्घटनाग्रस्त

मृतक बसंत सिंह की रिश्तेदारी में कल है शादी लेकिन आज हो गया हादसा 

देवभूमि टुडे

चंपावत/तल्लादेश। C-M-T (चंपावत-मंच-तामली) रोड पर भमार के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खाई में लुढ़की कार के अकेले सवार चालक की मौत हो गई। बताया गया कि कार बैक करते वक्त संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक कार (UK 03TA 2043) C-M-T सड़क पर मंच और भमार के बीच आज 5 मई की शाम गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक बसंत सिंह (35) पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम भमार मंच चंपावत गंभीर रूप से जख्मी हुए। घायल चालक को मंच अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि चालक बसंत सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। मृतक बसंत सिंह के तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि मृतक बसंत के मंच में रहने वाले मामा के घर कल 6 मई को शादी होनी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.