जूप और डेरी क्षेत्र में बाधित रही पेयजल आपूर्ति
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एमईएस कार्यालय के सम्मुख टूटी पेयजल लाइन
पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के दौरान नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था
देवभूमि टुडे
चंपावत। रोड के काम के दौरान टूटी पेयजल लाइन ने चंपावत के एक इलाके की पेयजल लाइन को 5 दिन तक बाधित रखा। इस कारण लोगों को खासी दुश्वारी हुई। नागरिकों की शिकायत के बाद हरकत में आए जल संस्थान ने आज 13 अक्टूबर को मरम्मत कार्य पूरा किया।


इन दिनों एनएच पर मुड़ियानी से छतार तक रोड के डामर का काम चल रहा है। इस काम के चलते पेयजल लाइन टूटने से 9 अक्टूबर से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र के कई लोगों ने 5 दिन पूर्व पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल से की थी। जिसके बाद पूर्व प्रमुख ने जल संस्थान से टूटी लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। मगर इसके बावजूद 9 अक्टूबर से ठप पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते जूप क्षेत्र की 1200 से अधिक आबादी को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। नागरिकों का कहना है कि जल संस्थान ने पेयजल आपूर्ति ठप रहने तक कोई वैकल्पिक उपाय भी नहीं किए गए। जिससे लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी।
क्या कहते हैं जिम्मेदार:
एनएच पर टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत का काम यूयूएसडीए के सहयोग से ठीक करा लिया गया है। कल 14 अक्टूबर से पेयजल आपूूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विपिन विश्वकर्मा, अपर सहायक अभियंता,
जल संस्थान, चंपावत।
© 2026. All Rights Reserved.