Wednesday Nov 25, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में केबी हिंदी सेवा न्यास संगठन ने बदायूं में चंपावत के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु दत्त भट्ट को किया सम्मानित

देवभूमि टुडे

चंपावत। प्रमुख साहित्यकार और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु दत्त भट्ट शास्त्री ‘सरल’ को एलपी पंत स्मृति गीत विभूषण श्री सम्मान से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश के बदायूं बिल्सी में हुए 12वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में केबी हिंदी सेवा न्यास संगठन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

बदायूं में सम्मानित होते चंपावत के साहित्यकार डॉ. विष्णु दत्त भट्ट शास्त्री सरल।

 

 

डॉ. सरल को हिंदी भाषा के विकास, उन्नयन, संपादन, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, योग, संगीत, रंगमंच, खेल, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, सचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, संरक्षक इंद्रजीत शर्मा, डॉ. मिथिलेश दीक्षित, शांति कुमार रयाल, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, अशोक खुराना, आनंद कुमार दुबे, सुग्रीव कुमार आदि मौजूद थे। डॉ. सरल को सम्मान मिलने पर साहित्यकार डॉ. टीआर जोशी, डॉ. बीसी जोशी, पुष्कर सिंह, सुभाष जोशी, डॉ. एमपी जोशी, डॉ. प्रकाश जोशी, डॉ. सतीश चंद्र पांडेय, हिमांशु जोशी, अंजू पांडेय आदि ने साहित्यकार डॉ. भट्ट को सम्मानित किया गया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.