उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त
उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दी
देवभूमि टुडे
देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए है। बालाघाट के पूर्व लोकसभा सदस्य डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का गवर्नर बनाया गया है। सितंबर 2021 में उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई।

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने आज 12 अक्टूबर को उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दी। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का और केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
इन्हें बनाया गया है राज्यपाल:
1.केरलम:ओम प्रकाश माथुर।
2.कर्नाटक: सुधा यादव।
3.सिक्किम: दुष्यंत गौतम।
4.तमिलनाडु: राजेंद्र आर्लेकर।
5.ओड़िशा:ब्रज मोहन राम।
6.उत्तराखंड: डॉ ढाल सिंह।
© 2026. All Rights Reserved.