पीलीभीत निवासी ससुरालियों के खिलाफ है दहेज उत्पीड़न का आरोप
टनकपुर पुलिस कर रही है जांच
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। दहेज उत्पीड़न के आरोप में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ टनकपुर क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्त्ता महिला ने टनकपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उनका विवाह 14 नवंबर 2024 को पीलीभीत निवासी विवेक वाल्मीकि के साथ ईसाई रीति रिवाज से हुआ था। प्रार्थिनी के पिता ने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक घर का साजो-समान उपहार में दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति विवेक वाल्मीकि, सास पदमा वाल्मीकि, ससुर बाबू लाल वाल्मीकि और ननद क्रस्टीना उर्फ कली कार एवं 5 लाख रुपये की मांग कर उसका उत्पीड़न करते रहे।
तहरीर के मुताबिक उसको मारने तक के प्रयास किए गए। पीड़िता ने कहा कि है उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। कई बार उसने जलती सिगरेट से उसके शरीर के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति अश्लील वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की भी धमकी दे रहा है। उसकी ननद भी उसके साथ मारपीट और बुरा व्यवहार करती है।
पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज अधिनियम 3/4, BNS की घारा 77, 85, 115/2, 110 /1, 127/2 एवं 351/2 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक गुरविंदर कौर को सौंपी गई है।
© 2026. All Rights Reserved.