Sunday Feb 22, 2026

सरस कॉर्बेट महोत्सव में साहसिक खेल

ITBP में 36वीं वाहिनी कैंप परिसर में डाउन हिल साइक्लिंग का शुभारंभ हुआ

करते कमांडेंट संजय कुमार।

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। सरस कॉर्बेट महोत्सव में साहसिक खेलों की श्रृंखला में एक रोमांचक आयोजन हुआ। आज 21 फरवरी को छमनियाचौड़ स्थित ITBP 36वीं वाहिनी कैंप परिसर में डाउन हिल साइक्लिंग का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट संजय कुमार और जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। 

डाउन हिल साइक्लिंग।

आयोजन में स्थानीय नागरिकों के साथ 15 हिमवीर पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कमांडेंट ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना, टीम भावना को मजबूत करना और फिट इंडिया अभियान का संदेश आम जनता तक पहुंचाना है। पहाड़ी इलाके की चुनौतीपूर्ण ढलानों पर साइक्लिंग ने सभी प्रतिभागियों में जोश और उत्साह का संचार किया।इस दौरान एडवेंचर टूरिज्म जगदीश भट्ट, द्वितीय कमान  बेगराज मीणा, सहायक सेनानी अनिल कुमार,  मनमोहन सिंह,  प्रिंस कुमार दत्ता, डॉ. फिलिप गंगटे, डॉ. शुभम मोहनपुरिया, सूबेदार मेजर दिनेश बिष्ट, निरीक्षक गोपाल लाल वर्मा सहित वाहिनी के समस्त हिमवीर पदाधिकारी उपस्थित रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.