Sunday Jun 7, 2026

चंपावत जिले की पहाड़ी हिस्सों में LPG का 14.2 किग्रा का सिलिंडर अब ₹979.50, 10 किग्रा का ₹ 706.50 और 5 किग्रा का सिलिंडर ₹365 का

बढ़ी कीमतें आज 7 जून से लागू 

देवभूमि टुडे

चंपावत। गैस सिलिंडर फिर महंगा हुआ है। LPG के विभिन्न श्रेणियों के घरेलू सिलेंडरों की कीमत में 10 रुपये से 29 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। लोहाघाट गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक उमेश बिष्ट ने बताया कि  नई कीमतें आज 7 जून से लागू हो गई है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर चंपावत जिले के 60 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं को पड़ेगा।

14.2 किग्रा LPG घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 950.50 रुपये से बढ़कर 979.50 रुपये हो गया है। 10 किलो का घरेलू कंपोजिट सिलिंडर 686.50 रुपये से बढ़कर 706.50 रुपये का हो गया है। 5 किलो का घरेलू सिलिंडर 355 रुपये से बढ़कर 365 रुपये हो गया है। सिलिंडरों की कीमत में बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा।

 

 

व्यावसायिक सिलिंडरों में 3 माह में 1373 का इजाफा:

चंपावत। व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमतों में फिलहाल वृद्धि नहीं की गई है। लेकिन 7 मार्च से 1 जून तक 1373 रुपये की भारी-भरकम बढ़ोत्तरी हुई है। 6 मार्च को 19 किलो के सिलिंडर की चंपावत में कीमत 1859 रुपये थी, जो 1 जून से 3232 रुपये हो गई है। इसी तरह 5 किलो के व्यवसायिक सिलिंडर का दाम 862 रुपये का है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.