चंपावत के UCSS स्कूल के प्रबंधक और राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की की बेटी है दिव्यांशी कार्की
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला से किया था LLM
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत की दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET की परीक्षा पास की है। NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा आयोजित NET की परीक्षा में उन्होंने 97.26 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। चंपावत के प्रमुख शिक्षक संस्थान UCSS विद्यालय के प्रबंधक और राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की एवं शिक्षिका हेमा कार्की की बेटी दिव्यांशी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला से LLM (विधि परास्नातक) किया है।
दिव्यांशी विधि विषय में NET क्वालिफाई करने वाली चंपावत जिले की पहली छात्रा है। NET विधि परीक्षा पास करने के बाद शिक्षण, अनुसंधान के अलावा कानूनी क्षेत्र में कई शानदार विकल्प खुल जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने दिव्यांशी कार्की की कामयाबी को चंपावत जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यह सफलता अन्य परीक्षार्थियों को प्रेरित करेगी।
© 2026. All Rights Reserved.