Sunday Oct 4, 2026

SETU आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी के मार्गदर्शन में लोहाघाट के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नंदन सिंह देव अव्वल रहे। वहीं ललित मोहन जोशी और मनीष भट्ट क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

SETU (स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड) आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गांधी जयंती पर हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कई अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम से पूर्व विद्यार्थियों द्वारा किए गए सवालों का जवाब मुख्य अतिथि ने दिया।

पुरस्कार देते SETU आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी।

इस दौरान विद्यार्थियों में संवाद और नई जानकारी प्राप्त करने को लेकर खास उत्साह दिखा। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं को प्रतिभा और ज्ञान को परखने का अवसर देती हैं। उन्होंने SETU आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी से भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करवाते रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.