Sunday Nov 15, 2026

चंपावत में जिला विज्ञान महोत्सव

अतिथियों ने किया बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन

देवभूमि टुडेे

चंपावत। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से एपीजे अब्दुल कलाम जिला विज्ञान महोत्सव का आयोजन पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी सभागार में किया गया। महोत्सव में जिले केविभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित मॉडलों, परियोजनाओं एवं नाटक के जरिए वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया एवं बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

विज्ञान महोत्सव।

विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने इस प्रकार के आयोजनों को छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तार्किक क्षमता एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने में सहायक बताया। जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पंत ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जिले में संचालित विभिन्न विज्ञान गतिविधियों, विज्ञान संबंधी कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। जिला विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी के संचालन में हुए विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों नेप्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर जगदीश अधिकारी, अनिल मिश्रा, सतीश गहतोड़ी, जीवन सोराड़ी, भुवन जोशी, नवीन पांडेय, राकेश शर्मा, प्रकाश जोशी, गिरीश जोशी, कैलाश जोशी, देवेश बिनवाल, ललित मोहन जोशी, दिनेश अधिकारी, अंकित गड़कोटी, कैलाश भट्ट, कमल गहतोड़ी, रेखा बेरी, संजय सोराड़ी, हेम सोराड़ी, गीता पाटनी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विज्ञान गतिविधियों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.