Wednesday Sep 30, 2026

छात्रसंघ चुनाव में देर रात तक घोषित नहीं हुए परिणाम

ABVP के नेताओं की मांग पर मतदान अवधि की वीडियों को देखा जा रहा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे 29 सितंबर की देर रात तक घोषित नहीं हुए थे। अलबत्ता गिनती पूरी होने तक अध्यक्ष पद पर NSUI प्रत्याशी ध्यान सिंह बोहरा 15 वोट से आगे थे। मगर ABVP ने गिनती में गड़बड़ी और फर्जी मतदान के आरोप लगाते हुए जबर्दस्त तरीके से विरोध जताया। उन्होंने पुनर्मतगणना की भी मांग की। अध्यक्ष पद के ABVP प्रत्याशी सुमित नायक ने अपने समर्थकों के साथ धरना दिया। तनातनी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर डटे थे। विरोध कर रहे ABVP के नेताओं की मांग पर मतदान अवधि की वीडियों को देखा जा रहा है। टकराव की नौबत को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

धरना देते ABVP नेता।

प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी और मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा चुनाव की समूची प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से और नियमों के मुताबिक की गई है। कहा गया कि चुनाव नियमों के मुताबिक 3 वोटों से अधिक के अंतर में दुबारा मतगणना की व्यवस्था नहीं है। मतगणना पूरी होने के बाड NSUI प्रत्याशी ध्यान सिंह बोहरा ABVP उम्मीदवार सुमित नायक से 15 वोटों से आगे थे। अलबत्ता विवाद के चलते फिलहाल चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं की गई है। 29 सितंबर को हुए चुनाव में 1172 में 986 छात्र-छात्राओं ने वोट डाले।

'5 पदों पर जीती है NSUI'

टनकपुर छात्रसंघ चुनाव के नतीजों को लेकर NSUI का दावा

टनकपुर। यद्यपि अभी छात्रसंघ चुनाव के नतीजों की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन NSUI ने 5 पदों पर अपनी जीत का दावा किया है। NSUI के सोशल मीडिया ग्रुप के मुताबिक अध्यक्ष पद पर ध्यान सिंह बोहरा, उपाध्यक्ष पद पर संदीप बुराठी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रीतिका, सचिव पद पर सुशील जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि बबीता चुनाव जीत चुकी है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.