चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती को शासन ने ग्राम विकास विभाग आयुक्तालय संबद्ध किया
3 सितंबर को CDO कार्यालय परिसर में लोहाघाट के विधायक ने लगाए थे कई आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें पौड़ी स्थित ग्राम विकास विभाग आयुक्तालय संबद्ध किया गया है। डॉ. खाती चंपावत से कार्यमुक्त हो गए हैं। अलबत्ता शासन ने चंपावत नए CDO की तैनाती नहीं की है।


शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में तबादले की वजह कार्यहित जनहित बताई गई है, लेकिन 3 जून को CDO कार्यालय में लोहाघाट के विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद के एक्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है। CDO डॉ. खाती ने चंपावत में करीब सवा साल के कार्यकाल में कृषि, जड़ीबूटी, बागवानी में आधुनिक तकनीक के साथ खेती, मौनपालन, पशुपालन, डेयरी एवं विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के शानदार प्रयास किए।
© 2026. All Rights Reserved.