ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने डीएम को दिया ज्ञापन
देवभूमि टुडे
चंपावत। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने 15 से 25 प्रतिशत कमिशन लेने के लोहाघाट के विधायक द्वारा लगाए आरोपों को खारिज किया गया है। पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों, कनिष्ठ अभियंता, पाटी के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। इस संबंध में उन्होंने आज 5 सितंबर को डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया।
लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने 3 सितंबर को विकास भवन पहुंच कर कई कार्यों में अनियमितता और गड़बड़ी करने का अरोप लगाया था। संगठन ने कहा कि लोहाघाट के विधायक ने चेक देने के एवज में कमिशन लेने का आरोप लगाया, जो गलत है। कहा कि ग्राम पंचायत निधि से कराए जाने वाले कार्यों का भुगतान चेक से नहीं, डीबीटी (डायरेक्ट बैनिफिशरी ट्रांसफर) के माध्यम से सीधा निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों एवं क्रय की गई सामग्री का भुगतान संबंधित फर्म के खाते में किया जाता है। संगठन ने डीपीआरओ को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए संगठन ने उनके साथ की गई अभद्रता की निंदा की। संगठन ने कहा कि लग रहे आरोपों से कार्मिकों की छवि धूमिल हो रही है। इससे उन्हें सामाजिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवांशु वर्मा और महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.