आपात स्थिति के लिए चंपावत जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी
बारिश और अतिवृष्टि के मद्देनजर नागरिकों से एहतियात बरतने की भी प्रशासन ने अपील की
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश के दृष्टिगत प्रशासन ने एहतियात बरतने की लोगों से अपील की है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान लोग पहाड़ी मार्गों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और क्षतिग्रस्त सड़कों पर बेवजह यात्रा करने से बचें।
प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है। साथ ही संबंधित विभागों एवं SDRF को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचित करने के लिए सहायता नंबर जारी किए गए हैं।


आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर सकेंगे लोग:
05965-230819, 05965-230703
व्हाट्सएप नंबर 7895318895
मोबाइल नंबर 7579060090, 9528135726
टोल फ्री नंबर 1077 [email protected] पर भी ई-मेल के माध्यम से सूचना दी जा सकती है।
ये एहतियात बरतें:
1.नदी, नालों, गाड़-गधेरों एवं घाटों के किनारे न जाएं और बच्चों को भी इन स्थानों से दूर रखें।
2.शारदा नदी सहित अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी तटों एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।
3.बारिश के समय बिजली गिरने, पेड़ गिरने और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखने और वाहन चालकों को मौसम व सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
4.तेज बहाव वाले नालों, जलभराव और मलबे वाले मार्गों से गुजरने का जोखिम न उठाएं।
© 2026. All Rights Reserved.