27 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का बेमियादी कार्य बहिष्कार आज मंगलवार को भी जारी रहा।महासंघ की लोहाघाट इकाई के जिलाध्यक्ष गोपाल कालाकोटी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोहाघाट डाक बंगले पर नारेबाजी की और 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आक्रोश जताया।
महासंघ ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदेशभर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ वेतन विसंगति समाधान सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर कल 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल का असर विभिन्न विभागों के कामकाज पर पड़ रहा है। कार्य बहिष्कार में दीपा पांडेय, संदीप कुमार, मनोज ओली, चेतन ओली, प्रबुद्ध शर्मा, देवेश कुमार और नीरज सिंह आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.