Saturday Sep 19, 2026

चंपावत जिला अस्पताल में 19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन

देवभूमि टुडे

चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन कल 19 जुलाई को होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने बताया कि सुबह 11 बजे से जिला अस्पताल सभागार में होने वाले अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी के अलावा सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती, प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडेय करेंगे। 

जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी।

पहले सत्र में गोष्ठी और दूसरे सत्र में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशनलाल विश्वकर्मा ने बताया कि अधिवेशन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.