Saturday Aug 29, 2026

रक्षाबंधन के दिन NH पर टनकपुर-चंपावत के बीच रोडवेज की दो बसों ने रास्ते दगा दिया

यात्रियों को लंबे इंतजार के साथ झेलनी पड़ी भारी फजीहत

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड की किसी भी प्रदेश सरकार ने पहली बार रक्षाबंधन में रोडवेज बस में 1 नहीं, बल्कि 2 दिनों के निशुल्क सफर का तोहफा दिया। आज रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त एवं कल 29 अगस्त को बालिकाएं और महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम में फ्री में बस सेवा का उपयोग कर रही हैं। धामी सरकार की इस नेक पहल में रोडवेज बसों की खस्ताहालत ने पलीता लगा दिया है। आज रक्षाबंधन के दिन ही NH पर टनकपुर-चंपावत के बीच 2 बसों ने रास्ते दगा दे दिया। जिससे महिलाओं सहित बस में सवार अन्य यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। लंबा इंतजार करना पड़ा, सो अलग।

NH पर रक्षाबंधन के दिन खराब दो बसें।

पिथौरागढ़ डिपो की बरेली से पिथौरागढ़ आ रही बस टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास खराब हो गई। इसी तरह लोहाघाट डिपो की मैदान से लोहाघाट आ रही बस सूखीढांग के पास जवाब दे गई। दोनों बसों में 40 से अधिक यात्री सवार बताए गए। बस बीच रास्ते खराब होने से मुसाफिरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरे वाहनों के जरिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

'मिलें बेहतर बसें'

बस में सवार बेरोजगार मोर्चा के हिमांशु गड़कोटी ने कहा कि एक तरफ चंपावत जिले में ही 300 करोड़ रूपए से अधिक के ISBT और रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर बनाए जा रहे है, वहीं दूसरी तरफ  परिवहन निगम में बसों का जबर्दस्त टोटा है। उन्होंने इस विसंगति को दूर कर यात्रियों के लिए बेहतर बसों की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.