Friday May 15, 2026

CNSE इंटर परीक्षा में दीक्षा जोशी ने 97.40% अंकों के साथ नैनीताल शहर में टॉप किया

मूल रूप से चंपावत के चनोड़ा गांव की रहने वाली दीक्षा के पिता किशोर जोशी दैनिक जागरण के नैनीताल के ब्यूरो प्रभारी व मां आशा ATI में सेवारत हैं

देवभूमि टुडे

चंपावत/नैनीताल। CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद) इंटर बोर्ड की परीक्षा में दीक्षा जोशी ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ नैनीताल शहर में टॉपर बनीं। उन्होंने इतिहास में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। 

मूल रूप से चंपावत के चनोड़ा गांव निवासी दीक्षा के पिता किशोर जोशी दैनिक जागरण के नैनीताल ब्यूरो प्रभारी और मां आशा जोशी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शहरी विकास संस्थान में प्रबंधक हैं। दीक्षा ने बिना इंटरनेट मीडिया के परीक्षा की तैयारी की। रोज छह घंटे पढ़ाई की। दीक्षा ने हाईस्कूल बोर्ड में 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। सिविल सर्विसेज को अपना करियर बनाने का इरादा रखने वाली दीक्षा स्नातक के साथ ही अभी से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। दीक्षा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी सहित परिजनों और गुरुजनों को दिया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.